
नमस्कार दोस्तों अक्सर ऐसा होता हैं की हम किसी भी कारणवश अपना पासवर्ड भूल जाते हैं और इसे किसी भी जगह लिख नहीं सकते इस वजह से हमें नया पासवर्ड चेंज करने में काफी दिक्कत होती हैं |
आज इस लेख में हम आपको JioFI Password बदलने का तरीका हिंदी में बतायेगे
एक ही पासवर्ड को लम्बे समय तक एक ही रखने से पासवर्ड चोरी होने की संभावना ज्यादा होती हैं और ज्यादा डिवाइस कनेक्ट होने से आपके इन्टरनेट की स्पीड धीरे हो जाती हैं |
आपको इससे बचने के लिए समय समय पर अपने वाईफाई का पासवर्ड बदलते रहना चाहिए |
JioiFi Password Change - जियो वाईफाई का पासवर्ड कैसे बदले?
अधिकतर डिवाइस में यूजरनाम और पासवर्ड डिवाइस के पीछे लिखा होता हैं जिसे उपयोगकर्ता पासवर्ड भूलने पर कोई दिक्कत न हो | उसी तरह JioFi डिवाइस का default password भी डिवाइस के पीछे लिखा होता हैं जिसे कोई भी बैटरी को हटाकर से चोरी कर सकता हैं और आसानी से WiFi का इस्तेमाल कर सकता हैं |
इससे बचने के लिए आप JioFi के बैटरी को हटाकर उसके नीचे चिपकी हुई स्लिप से जियोफाई की सारी जानकारी (SSID व Password) को बदल देना चाहिए |
अगर आपको मालूम न हो तो जान ले कि Wifi को SSID बोला जाता हैं और ज्यादातर JioFi डिवाइस का Username का Password "Administrator" होता हैं |
इसे भी देखे: वाईफाई का पासवर्ड कैसे पता करे?
जियोफाई का पासवर्ड बदलने के लिए नीचे बताये गए चरणों को फॉलो करे -
- सबसे पहले अपने जियोफाई डिवाइस के वाईफाई से connect हो जाए और लैपटॉप या मोबाइल से jiofi.local.html वेबसाइट को खोले |
- आपको पेज के दाहिने तरफ Login बटन दिखाई देगा, बस उस पर क्लिक करे |

- अब आपको यूजरनाम में administrator और पासवर्ड में password भरना होगा |

- लॉग इन करते ही आप सीधे डैशबोर्ड पर पहुच जायेगे जहा आपको JioFi डिवाइस की Settings सेक्शन पर जाना होगा |
- Wi-Fi Setting के पेज पर SSID में अपना मनचाहा Username और Security Key में New Password Set कर दे |

- यूजरनाम और पासवर्ड बदलते ही सभी डिवाइस (जो जियोफाई से जुडी होगी) से wifi disconnect हो जाएगा, इसके बाद आप नया पासवर्ड डालकर जिओफाई के वाईफाई से कनेक्ट हो सकते हैं |
JioFi Router Reset - जियोफाई राऊटर को रिसेट कैसे करे?
जियोफाई से कनेक्ट न कर पाने, पासवर्ड भूल जाने, नया पासवर्ड बनाने जैसे किसी भी काम के लिए डिवाइस को Reset करना एक बेहतरीन विकल्प होता हैं | रिसेट करने के बाद सारी सेटिंग पहले जैसे हो जाती हैं और JioFi के बेक पैनल पर लिखा पासवर्ड ही डिफ़ॉल्ट पासवर्ड के रूप में सेट हो जाता हैं |
जैसे की अन्य किसी भी वाईफाई राऊटर को रिसेट करने के लिए उसके पीछे एक छोटा सा छिद्र दिया होता हैं उसी तरह JioFi डिवाइस को Reset करने के लिए उसके बैककवर को ओपन करके पिन के जरिये बटन को कुछ सेकंड्स के लिए दबा के रखना होता हैं |
इस बटन को तब तक दबाये रखे जब तक लाइट ब्लिंक होना बंद न जो जाए (ज्यादा से जायदा 30 सेकंड्स तक). इसके बाद JioFi डिवाइस Automatic Restart हो जायेगी और आप दोबारा से पासवर्ड डालकर आसानी से वाईफाई से जुड़ सकते हैं |
JioFi Administrator Password Change - जियोफाई एडमिनिस्ट्रेटर पासवर्ड कैसे बदले?
JioFi का एडमिनिस्ट्रेटर पासवर्ड ही primary security key होती हैं जिसे JioFi Device Install करने के तुरंत बाद एडमिनिस्ट्रेटर यूजरनाम और पास्वोर्ड बदल देना चाहिए क्यूंकि इससे आप की अनुमति के बिना इसे कोई दूसरा नहीं बदल सकता |
आइये जानते हैं कुछ ही मिनटों में इसे कैसे बदल सकते हैं -
- सबसे पहले अपने JioFi Router में लॉग इन करे |
- पहले की तरह Settings में जाए |
- अब User management पर क्लिक करे |
- यूजरनाम डाले, पुराना पासवर्ड डालकर, अब नए पासवर्ड को दो बार दर्ज करे |
- आखिर में इसे सेव करने के लिए Apply बटन पर क्लिक कर दे |
- अब आपके JioFi Router का Administrator Password Change हो गया होगा, बस नया पासवर्ड डालकर लॉग इन करे |
निष्कर्ष
JioFi एक पोर्टेबल राऊटर हैं जिसे आप कही भी ले जाकर Wifi चला सकते हैं | JioFi में से जुड़ने के लिए आपको यूजरनाम और पासवर्ड की जरुरत पडती हैं जिसमे पासवर्ड को समय समय बदलते रहने से आपकी अनुमति के बिना वाईफाई का इस्तेमाल नहीं कर सकता |
इसलिए इस ब्लॉगपोस्ट में मैंने JioFi का Password बदलने से जुडी जानकारी साझा की हैं | आशा करता हु इस जानकारी से आप आसानी से जियोफाई राऊटर का पासवर्ड बदल सकेगे |
अन्य महत्वपूर्ण लेख:
No comments