B.Ed Course क्या है? बीएड कोर्स कैसे करे?

नमस्कार दोस्तों ! अगर आप किसी प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है तो आपको बी.एड की महत्ता का पता ही होगा फिर भी अगर आपको नहीं पता तो मैं बता दू की B.Ed course कैसे करे इसके लिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढना पढ़ेगा |

बी.एड कोर्स वैसे तो 2 साल का होता है जिसको करने के बाद आप आप प्राइवेट व सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए निवेदन कर सकते है | हाल ही सरकार ने शिक्षक के लिए डी.एल.एड कोर्स करना अनिवार्य कर दिया है जिसको करने के बाद ही शिक्षक किसी भी विद्यालय में पढ़ा सकेगे और जिन्होंने b.ed course पहले से ही किया हुआ है उन्हें 6 महीने का P.D.P.E.T कोर्स करना पड़ेगा जो की एक bridge course है |

देखे: Pdpet Bridge Course क्या है?

बीएड कोर्स क्या हैं

 B.Ed Course क्या है जानिये हिंदी में 

बी.एड शिक्षा क्षेत्र में काफी प्रचलित कोर्स है जिसको करने के बाद एक सामान्य शिक्षक को परिपक्व शिक्षक माना जाता है | इसका पूरा नाम बैचलर ऑफ़ एजुकेशन है | बच्चो को पढ़ाने के इक्छुक व्यक्तियों को इस कोर्स करने से कई सारे फायदे मिल जाते है व सभी शिक्षा सम्बंधित संस्थाए बीएड किये हुए शिक्षको को प्राथमिकताये देती है |

बीएड करने के लिए जरुरी शैछिक अहर्ताए 

B.Ed करने के लिए आपको सबसे पहले ग्रेजुएशन में कम से कम 50% के साथ पास होना जरुरी होता हैं | उसके बाद ही आप इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते है
अगर आप इस करना चाहते है तो आपको फॉर्म भरने के बाद एक प्रवेश परीक्षा देनी होगा जिसे पास करने के पश्चात ही आपका उस कोर्स में दाखिला होगा |

इसके बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजो को मूल प्रति व छायाप्रति के साथ चयनीत महाविद्यालय में जाना होगा जहा सभी दस्तावेजो की जांच के पश्चात ही आप इस कोर्स को वह से कर सकते है |

बीएड कोर्स करने से होने वाले फायदे 


  • इस कोर्स करने के बाद आप किसी भी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय में पढ़ने के लिए अप्लाई कर सकते है |
  • बीएड कोर्स करने के बाद आप परिपक्व शिक्षक बन जायेगे |
  • इस कोर्स से आप टीचिंग लाइन में पूर्ण रूप से प्रवेश कर सकते है |
  • बीएड कोर्स शिक्षा जगत में ज्ञान को बढाने व दुसरो को शिक्षित करने में काफी मददगार है |

बीएड कोर्स करने के बाद महत्वपूर्ण कदम 

अगर आपने ये कोर्स पूरा कर लिया है तो आपके सामने सबसे बड़ा प्रश्न आता होगा की अब क्या किया जाए तो आप चाहे तो इसके बाद किसी भी प्राइवेट विद्यालय में आसानी से पढ़ा सकते है साथ ही आपको टी.ई.टी (TET) जिसका फुल फॉर्म Teacher Eligibility Test है पास करना होगा | टी.ई.टी पास होने के बाद आप सरकारी शिक्षक बनने के लिए आई हुई भर्तियो में भाग ले और एग्जाम पास होने के बाद आप सरकारी शिक्षक बन जायेगे |



भारत में  10 सर्वश्रेष्ठ सरकारी बी.एड कॉलेज 

  • आरकेजी एजुकेशन कॉलेज - चंडीगढ़ 
  • ठाकुर श्यामनारायण कॉलेज ऑफ़ एड - मुंबई महाराष्ट्र 
  • गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन - चंडीगढ़
  • मध्यग्राम बी.एड कॉलेज - कोलकाता, वेस्ट बंगाल
  • माउंट तबोर ट्रेनिंग कॉलेज - केरला
  • दक्षिण गुवाहाटी बी.एड कॉलेज - गुवाहाटी, असम
  • कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ़ हायर एजुकेशन - नयी दिल्ली 
  • डीएवी कॉलेज - कानपुर
  • लोरेटो कॉलेज - कोलकाता, वेस्ट बंगाल 
  • लेडी इरविन कॉलेज -  नयी दिल्ली 

अब तो आप समझ ही गए होगे की B.Ed course क्या है? व इसे कैसे करे | अगर आप इस कोर्स को करने के इच्छुक है और इससे संबधित कोई समस्या है आपको तो कमेंट बॉक्स में लिखे | हम आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर जल्द से जल्द देने का प्रयास करेगे |

No comments