Swiggy और Zomato में जॉब कैसे पाए?

आज के समय में हमें अपना मनपसंद खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट या होटल की जाने की जरुरत नहीं होती हैं क्यूंकि Swiggy और Zomato जैसी Food Company घर बैठे खाना पहुचाने की सुविधा प्रदान करती हैं | आप इनकी वेबसाइट या एप पर जाकर खाने का Online Food Order कर सकते हैं और कुछ ही समय में गरमागरम खाना आपके दिए पते पर Food Deliver कर दिया जाएगा | 

दोस्तों अगर आपने कभी आपने कभी Swiggy या Zomato से खाना मंगवाया होगा तो Delivery Boy आपके आर्डर को लेकर घर आते हैं अगर आप भी जॉब करके स्विगी और ज़ोमैटो से पैसे कमाना चाहते हैं तो आज हम इस लेख में आपको बतायेगे की कैसे स्विगी और ज़ोमैटो में डिलीवरी बॉय की नौकरी कैसे करे? 

Swiggy और Zomato में जॉब कैसे पाए?

Swiggy और Zomato जैसी कम्पनी में डिलीवरी बॉय की जॉब करने पर आपको Food Order को पहले किसी होटल या रेस्टोरेंट से Pickup करना होता हैं तत्पश्चात आर्डर पर दिए गए पते पर पर ले पहुचाना होता हैं | अगर आप भी Delivery Boy Job करने के इच्छुक हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़े |

Swiggy और Zomato में जॉब पाने के लिए जरुरी चीजे 

जैसा की आपको पता हैं कि इस नौकरी के लिए आपको ज्यादा पढ़ा लिखा होना जरूरी नहीं हैं आप इसे पूरे दिन में किसी भी समय कर सकते हैं | हालांकि लोगो के घर या ऑफिस तक खाना पहुचाने के लिए Deliver Boy के पास अपना साधन होना व कुछ अन्य चीजे की जरुरत पड़ती हैं जैसे -
  • आधार कार्ड व पैन कार्ड 
  • बाइक, साइकिल या स्कूटी होनी चाहिए
  • हाईस्कूल का अंकप्रत्र व प्रमाणपत्र 
  • स्मार्टफ़ोन (कम से कम 1 जीबी वाला)
  • गाडी के अन्य कागज़ (बीमा व प्रदूषण) के साथ गाडी चलाने का लाइसेंस 

Swiggy और Zomato में जॉब कैसे पाए? 

दोस्तों अगर आपके पास ऊपर बताई गए सभी जरूई चीजे हैं तो आप Zomato या Swiggy में जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं | इसके अलावा पास वर्तमान में कोई जॉब न होने पर आप Delivery Boy की नौकरी करके आप अपना घर का खर्च भी उठा सकते हैं | आप इस नौकरी को दिन के किसी भी समय यानी पार्ट टाइम या फुल टाइम में कर सकते हैं और आर्डर को कस्टमर को पंहुचा सकते हैं | 

भारत के विभिन्न राज्यों में स्विगी और ज़ोमैटो लोगो को Food Delivering Service दे रहे हैं जिसमे डिलीवर बॉय की मदद से ऐसा करना संभव हो पाया हैं | यह नौकरी करना व Delivery Boy Job करना काफी आसान हैं | 
Swiggy और Zomato में जॉब करने के लिए आप ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | जिसमे ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको नजदीकी ऑफिस जाकर एक भरकर अपने दस्तावेज की प्रतिलिपि जमा करनी होती हैं | दस्तावेजो का सत्यापान होने के पश्चात आपका साक्षात्कार (Interview) होगा जिसमे जॉब से जुडी कुछ सामन्य बाते पूछी जायेगी |

इसके बाद आप सम्बंधित कंपनी के Delivery Boy बन जायेगे जिसमे आपको कुछ राशि Security Money के रूप में जमा की जायेगी और आपको बैग और टीशर्ट दी जायेगी | यह राशि नौकरी छोड़ने पर आपको वापस कर दी जायेगी |

यह भी पढ़े
Swiggy और Zomato में Job के लिए Online Apply किया जा सकता हैं?

बिलकुल आप इनकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर डिलीवरी बॉय की जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसमे रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, शहर, गाडी का प्रकार भरना होगा |

Swiggy और Zomato में जॉब करने पर कितनी सैलरी मिलती हैं?

आप में बहुत से लोगो के मन में Swiggy और Zomato में जॉब करने वाले डिलीवरी बॉय की सैलरी को लेकर प्रश्न जरूर होगा तो यह जान ले कि उनकी सैलरी उनके द्वारा पूरे किये गए आर्डर पर निर्भर करती हैं | 
अगर हम ज़ोमैतो की बात करे तो इसका निर्धारण कुछ इस प्रकार किया जाता हैं -
  • Basic pay - इसमें आपको एक ट्रिप (आना व जाना) पूरा करने पर 15 रूपए मिलता हैं |
  • Distance Pay - इसमें ज़ोमैटो आपको हर किलोमीटर के लिए 4 रूपए देता हैं जैसे 5 किलोमीटर के लिए आपको 5*4 =20 रूपए डिस्टेंस पे के रूप में मिलेगे | 
  • Order Ready - रेस्टोरेंट या होटल के बाहर आर्डर पिक करने पर 3 मिनट से अधिक समय लगने पर आपको प्रति मिनट 1 रूपए मिलेगा | 

डिलीवरी बॉय बनने के लिए क्या क्या योग्यताये होने चाहिए?

आपके पास, बाइक/स्कूटी, फ़ोन, गाडी के कागज व ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, इसके साथ आपको एक पहचान पत्र व थोडा बहुत इंग्लिश पढना आना चाहिए |

Swiggy और Zomato में जॉब की Shift Timings क्या हैं?

दोस्तों यह आप पर निर्भर करता हैं  की आप पार्ट टाइम करना चाहते हैं की फुल टाइम | फुल टाइम में आपको एक हफ्ते में 6 दिन काम करना होगा जिसमे 9 घंटे की शिफ्ट होगी और 1 घंटे का लंच ब्रेक होगा | वही पार्ट टाइम में 5 घंटे की शिफ़ होगी और 30 मिनट का लंच ब्रेक होगा |

डिलीवरी बॉय की नौकरी में क्या होता हैं ?

इस नौकरी में डिलीवरी बॉय को सम्बंधित रेस्टोरेंट या होटल से आर्डर पिकअप करना होता हैं और एप में GPS की मदद से दिखाए गए पते पर जाकर Order Deliver करना होता हैं | डिलीवरी बॉय के पूरे दिन में पूरे किये आर्डर की संख्या के हिसाब से उनकी तनख्वाह बनती हैं |

No comments