Google Maps क्या हैं? इससे पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं?



Google Maps क्या हैं? Google Maps in Hindi, Earn Money From Brave Browser

नमस्कार दोस्तों, क्या Google Maps से पैसे कमाए जा सकते हैं? अगर आपके मन में भी ये प्रश्न हैं तो आज हम इस पोस्ट में इससे जुडी सभी जानकारी देगे | हम सभी जानते हैं की Google Maps पर योगदान करने पर points मिलते हैं जो Local Guides Program में Contribution Level को बढाने में काफी मददगार होते हैं ऐसे में बहुत से लोग सोचते हैं की इन्हें भुनाकर पैसे प्राप्त किये जा सकते हैं तो उनका सोचना बिलकुल निराधार हैं | मैं आपको आश्वस्त करता हु की ये बिंदु आपकी गतिविधि के आधार पर आपको सिर्फ एक शीर्ष योगदानकर्ता बनने में सहायक हैं इसके अतिरिक्त ये आपके किसी काम के नहीं हैं |

Google Maps क्या हैं?

वर्तमान युग में Google Maps का उपयोग का उपयोग से यातायात की ताजा जानकारी, जाम जैसी समस्या से छुटकारा, नए स्थानों की खोज जैसे अनगिनत काम कुछ ही सेकंड्स में पूरे हो जाते हैं |  Wikipedia के अनुसार  गूगल मैप्स Google द्वारा विकसित एक वेब मैपिंग सेवा है। इसमें सैटेलाइट इमेजरी, एरियल फोटोग्राफी, स्ट्रीट मैप्स, सड़कों के 360 ° इंटरएक्टिव पैनोरमिक व्यू (सड़क दृश्य), रियल-टाइम ट्रैफिक की स्थिति और पैदल, कार, साइकिल और हवा (बीटा में) या पब्लिक ट्रांसपोर्ट द्वारा यात्रा की योजना है।

इसे भी देखे: स्टूडेंट्स घर बैठे पैसे कैसे कमाए? (3 हिंदी तरीके)

Google Maps में Local Guide Jobs कैसे Join करे?

गूगल मैप्स अपने सभी उपभोक्ताओं को अपने local guides program के माध्यम से points earn करने व ढेरो rewards unlock करने का सुनहरा अवसर देता हैं | अगर आप इसे ज्वाइन करना चाहते हैं तो नीचे बताये गए चरणों का पालन करे 
  • अपने एंड्राइड फ़ोन में Google Maps App खोले अगर न होतो उसे डाउनलोड करे |
  • होमपेज पर Menu में जाकर 'Your Contribution' आप्शन चुने |
Your Contribution

  • अब Join Now बटन पर टैप कर आगे बढे |
Join Now
  • अगले चरण में आपको अपने City Name चुने व दोनों बॉक्स पर टिक कर Start करे |
City Name
  • इतना कर लेने पर आप सफलतापूर्वक Local Guide Join कर लेंगे और इसके बाद आपके हर contribution पर आप Google Maps Points कमाएगे जिनसे आप level up व unlock rewards कर सकेगे | 
Thanks For Joining Local Guide


Google Maps में पॉइंट्स कैसे प्राप्त करे

गूगल मैप्स में लोकल गाइड के तहत अंक अर्जित करने के लिए कई तरीके हैं जो निम्नलिखित हैं -
  • Reveiw - अंतिम स्थान की समीक्षा करे और अंक अर्जित करे |
  • Rating - किसी स्थान के बारे में 1 से 5 के पैमाने पर रेट कर और उस स्थान के बारे में बताये |
  • Photo - विजिट किये गए आखिर स्थान की फोटो अपलोड कर अंक कमाए |
  • Video - उस स्थान से जुडी विडियो बनाये और उसे जोड़े | 
  • Answers - सभी विजिट किये स्थानों के बारे में सरल प्रश्नों के जवाब दे |
  • Edits - अपने द्वारा की गई समीक्षा में बदलाव कर अंक एकत्र करे |
  • New Place Added - किसी नए स्थान के बारे में गूगल मैप्स के जानकारी जोड़े |
  • Road Added - किसी नयी रोड की जानकारी गूगल मैप्स में डाले |

क्या Google Maps से पैसे कमाए जा सकते हैं ?

दोस्तों गूगल मैप्स के पैसे नहीं पॉइंट्स कमाए जा सकते हैं एक बात याद रखे जितने ज्यादा आप इकठ्ठा करते हैं यह आपको जल्द से जल्द अगले स्तर पर ले जाने में मदद करेगे | इसके हटकर अगर आप जानना चाहते हैं कि गूगल से पैसे कैसे कमाए तो इसकी जानकारी आपको ऑनलाइन मिल जायेगी जिनसे आप घर बैठे घेरो पैसे कमा सकते हैं |

Google Maps से Points Redeem कैसे करे?

Points Redeem करने के लिए आपको Google Maps में कुछ करने की जरूरत नहीं हैं | जैसे जैसे आप पॉइंट्स कमाते जायेगे वैसे वैसे आप अगले स्तर पर चढ़ते जायेगे और नए Badges प्राप्त करते जायेगे | Level1, 2 और 3 पर कोई Badge नहीं मिलेगा इसके लिए आपको Level 4 पर पहुचना होगा |

No comments