Google का मालिक कौन हैं व गूगल किस देश की कम्पनी हैं?

दोस्तों जब भी इन्टरनेट की बात होती हैं तो उसमे गूगल का जिक्र हमेशा होता हैं  ऐसे में आज Google किस देश की कम्पनी हैं गूगल का मालिक कौन हैं जैसी कई जानकरी आपको इस लेख में प्राप्त होगी | आज जब भी हमें किसी शब्द का अर्थ पता नहीं होता हैं या किसी के बारे में जानकारी चाहिए होती हैं तो google ही हमारा एकमात्र सहारा होता हैं | गूगल दुनिया में सर्वाधिक इस्तेमाल किये जाने वाला सर्च इंजन हैं जो की ऑनलाइन बाजार में सबसे लोकप्रिय उत्पादों में से एक हैं |

आज गूगल हर स्मार्टफ़ोन, लैपटॉप  व अन्य कई डिवाइस में pre-install मिलता हैं ऐसा ही कोई व्यक्ति होगा जो इसके बारे में ना जनता हो | बहुत से उपयोगकर्ता इसे केवल सर्च इंजन के रूप में ही जानते हैं जबकि वर्तमान युग में गूगल से पैसे भी कमाए जा सकते हैं | यह बहुत से ऐसे प्रोडक्ट और सर्विसेज देता हैं जिससे आप घर बैठे ढेरो पैसे कमा सकते हैं |


Google का मालिक कौन हैं?

दोस्तों अगर आप ऑनलाइन सर्च करेगे तो Google के मालिक का नाम Larry Page और Sergey Brin ही मिलेगा | इन दोनों दोस्तों ने पीएच.डी. कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय पढ़ाई करते हुए वर्ष 1998 में गूगल की स्थापना की थी | आज उनकी सूचीबद्ध सूचीबद्ध शेयरों में से लगभग 14% की हिस्सेदारी हैं और सुपर-वोटिंग स्टॉक के माध्यम से स्टॉकहोल्डर वोटिंग पावर के 56% को नियंत्रित करते हैं |

हालांकि देखा जाए तो वर्तमान समय में Google व Alphabet के CEO सुन्दर पिचाई हैं जो मूलरूप से भारतीय हैं इन्हें 24 अक्टूबर 2015 को लैरी पेज की जगह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया | 2004 में गूगल से जुड़ने के बाद पिचाई ने गूगल के लिए कुछ नए कदम उठाये जिसमे Google drive, Chrome OS, Chromebook व सबसे महतवपूर्ण 2013 में एंड्राइड को गूगल उत्पादों की सूची में जोड़ना | 

गूगल किस देश की कम्पनी हैं?

गूगल एक अमेरिकी कंपनी हैं जिसका मुख्यालय कैलिफोर्निया में स्तिथ हैं | इसके हेडक्वार्टर का नाम गूगलप्लेक्स हैं इसे इमारतो का परिसर भी कहा जाता हैं जो 2 मिलियन वर्ग फुट में फैला हुआ हैं | गूगल की कई शाखाये विदेशो में भी हैं जिसमे भारत में हैदराबाद, गुडगाँव, बंगलौर, मुंबई में चार कार्यालय हैं |

गूगल संसार में सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाला सर्च इंजन हैं जिस पर हम किसी भी विषय से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | गूगल ऐसी कई सुविधाए मुफ्त में देता हैं जिसका आप डेली लाइफ में इस्तेमाल करते हैं जिनमे  जीमेल, यूट्यूब, गूगल क्रोम, एंड्राइड, गूगल प्ले स्टोर सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से इस्तेमाल किये जाते हैं |

इसे भी देखे:

गूगल द्वारा दी जा रही सर्विसेज 

हम अभी तक गूगल को एक सर्च इंजन के रूप में देखते हैं जबकि Google Services हमारी दैनिक जीवन को सरल बनाने में हमेशा काम आती हैं आइये उन सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं -
Google Books - सभी स्मार्टफ़ोन में गूगल बुक्स मौजूद होती हैं यह बिलकुल फ्री सर्विस होती हैं | आप अगर किताब पढने के शौकीन हैं तो आप इसमें कोई भी e-book डाउनलोड करके आसानी से पढ़ सकते हैं | उपयोगकर्ता कुछ चुनिन्दा किताबे और पत्रिकाए मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं | 

Google Photos - यह एक ड्राइव की तरह होती हैं जिसमे आप फोटोस को ऑनलाइन सेव करके रख सकते हैं | इससे ये फायदा हैं कि फ़ोन खो जाने पर भी आप गूगल फोटोज से फिर से फोटो प्राप्त कर सकते हैं |

Google Maps - इसका इस्तेमाल वास्तविक समय की यातायात की स्तिथि, सड़क के नक़्शे, आदि कामो के लिए किया जाता हैं गूगल मैप्स एप्लीकेशन के रूप में सभी एंड्राइड फ़ोन में पहले से उपलब्ध होती हैं | इसके अतिरिक्त गूगल मैप्स पर विजिट किये गए स्थान पर समीक्षा करके आसानी से गूगल मैप्स से पैसे कमाये सकते हैं |

Google Translator - आज के समय में ये काफी उपयोगी हैं उपयोगकर्ता इसका इस्तेमाल किसी भी भाषा को ट्रांसलेट करने में कर सकते हैं | वर्तमान में बोलकर या टाइप करके 108 भाषाओ में से किसी भी में अनुवाद कर सकते हैं |

Google Analytics - अगर आपका खुद का ब्लॉग हैं या वेबसाइट हैं तो आप इसे भलीभाँती जानते होगे | गूगल एनालिटिक्स आपक ब्लॉग या वेबसाइट पर आने वाले विजिटर की संख्या पता कर सकते हैं | यह गूगल द्वारा दी जा रही मुफ्त सुविधा हैं जिसके लिए गूगल अकाउंट होना आवश्यक हैं |

Google Duo - यह एक ऐसा टूल या एप हैं जिससे आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को विडियो कॉल कर सकते हैं | डुओ अब समूह वीडियो कॉल में 32 लोगों का समर्थन करता है।

Google AdSense - यह एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जो ऑनलाइन सामग्री के लिए पैसे कमाने के बेहतरीन तरीका है | Adsense आपकी सामग्री और विजिटर का विशलेषण करके आपकी साइटों पर विज्ञापण दर्शाता हैं | विज्ञापनदाता अपने उत्पादों के प्रचार के लिए विज्ञापन तैयार करता हैं और भुक्तान करता हैं |

दोस्तों इस लेख के अंत में हम यही आशा करते हैं की अब आप जान गए होगे की Google का मालिक कौन हैं व यह किस देश की कंपनी हैं | अगर आपके मन में इससे सम्बंधित और प्रश्न है तो हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य सूचित करे |

No comments