Ekart Logistics Franchise - ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन कैसे करे?

ईकार्ट लोजिस्टिक्स फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन कैसे करे?

Ekart Logistic Franchise in Hindi

Ekart Logistics Franchise in Hindi 2023: दोस्तों अब अब कोई भी सामान ऑनलाइन आर्डर कर उसे घर या अन्य किसी भी स्थान पर प्राप्त करना बहुत ही सरल हो गया हैं ऐसे में बहुत कूरियर कंपनिया भी अच्छा ख़ासा प्रॉफिट कमाने लगी हैं | अगर आप भी कम लागत के साथ यह बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो ekart logistic franchise लेकर अपना खुद का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं  और फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर किए गए उत्पादों की समय पर और कुशल डिलीवरी कर ढेरो पैसे कमा सकते हैं |

Company Name Ekart Logistics
Supply Chain Arm Flipkart
Address Buildings Alyssa, Begonia & Clover, Embassy Tech Village, Outer Ring Road, Devarabeesanahalli Village, Bengaluru KA 560103
Toll-free number 18004201111
Official Website https://ekartlogistics.com/

Ekart Logistics Franchise in Hindi

ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए पर्याप्त जानकारी होना जरूरी हैं जैसे आवेदन कैसे करना हैं? कितना खर्च आएगा? कितना प्रॉफिट होगा ? इन सभी बातो के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़े |

Ekart Logistics Franchise - ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रैंचाइज़ी क्या हैं?

Ekart भारत में सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी में से एक फ्लिप्कार्ट की एक Logistic शाखा हैं जिसका काम Delivery Center का एक विशाल नेटवर्क को सुचारो रूप से संचालन करना हैं | फ्लिप्कार्ट पर प्राप्त आर्डर के आदेश को उसी दिन या अगले दिन डिलीवरी, कैश-ऑन-डिलीवरी और शिपमेंट के लिए ट्रैकिंग जैसी सेवाएं प्रदान करना इसके मुख्य कामो में से एक हैं |

एकार्ट डिलीवरी मार्गों को अनुकूलित करने, डिलीवरी के समय को कम करने और समग्र लॉजिस्टिक्स संचालन को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करता है।

फ्लिपकार्ट के संचालन के अलावा, एकार्ट लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी समाधान प्रदान करने के लिए अन्य व्यवसायों या ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों के साथ सहयोग कर सकता है।

ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्लिपकार्ट के विक्रेताओं से ऑर्डर लेने, उत्पादों के भंडारण का प्रबंधन करने और पूरे भारत में ग्राहकों को इन ऑर्डरों की समय पर और सटीक डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।

एकार्ट अंतिम-मील डिलीवरी को संभालता है, जो डिलीवरी प्रक्रिया का अंतिम चरण है, यह सुनिश्चित करता है कि उत्पाद ग्राहकों के दरवाजे तक पहुंचें। वे मानक, एक्सप्रेस और उसी दिन डिलीवरी सहित विभिन्न डिलीवरी विकल्प प्रदान करते हैं।

Ekart लॉजिस्टिक्स से जुड़ना Profitable रहेगा या नहीं

आज कर हर काम मोबाइल से हो जाते हैं ऐसे में लोग बाहर जाकर खरीदारी करने की बजाय घर बैठे online shopping करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं | इस वजह से फ्लिप्कार्ट, अमेज़न जैसे शौपिंग प्लेटफार्म का इस्तेमाल हर कोई कर रहा हैं क्यूंकि इससे सामान सस्ता व अच्छा मिल जाता हैं व पसंद ना आने पर वापस करने का भी विकल्प आसान होता हैं | आइये निम्नलिखित बिन्दुओ के माध्यम से इसे समझते हैं -
  1. एक फ्रैंचाइज़ी नेटवर्क से जुड़ें पर अन्य फ्रैंचाइज़ी के साथ नेटवर्किंग करने, अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से सीखने के रास्ते खुल जाते हैं |
  2. कूरियर या फ्रैंचाइज़ी का व्यापार आये दिन बढ़ता जा रहा हैं courier कंपनिया शहर से लेकर गावो तक पहुच गई हैं जिससे लोग कोने कोने से कूरियर के माध्यम से अपने आर्डर प्राप्त कर रहे हैं |
  3. Ekart courier franchise से जुड़ने पर आपको प्रत्येक आर्डर पर Profit margin तय होता हैं कई सारे आर्डर पूरे करने पर ज्यादा कमाई की oppurtunity भी होती हैं |
  4. फ्रेंचाइज़र अक्सर अपनी फ्रेंचाइजी को प्रशिक्षण और निरंतर सहायता प्रदान करते हैं। इसमें व्यवसाय स्थापित करने में सहायता, परिचालन प्रशिक्षण और संसाधनों और सर्वोत्तम प्रथाओं तक पहुंच शामिल हो सकती है।
  5. वर्ईतमान में ईकार्ट लॉजिस्टिक्स ई-कॉमर्स उद्योग में एक प्रसिद्ध और सम्मानित ब्रांड के रूप में उभर रही हैं, ऐसे में franchise owner होने से आपको एक प्रतिष्ठित नाम के साथ जुड़ने का लाभ मिल सकता है।

Ekart Logistics Franchise शुरू करने के लिए किन चीजो की जरुरत होगी

Funding

ekart franchise शुरू करने व सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुछ मूलभूत चीजो का होना अनिवार्य हैं जिसमे सबसे पहले पूँजी आती हैं | ट्रांसपोर्टेशन, उपकरण, सुविधाओं और प्रारम्भिक परिचालन व्यय की लागत के लिए आपके पास पर्याप्त पूँजी होनी होनी चाहिए |

Equipment and Technology

Ekart logistics business शुरू करने के लिए आपको उपकरणों व टेक्नोलॉजी की आवश्यकता होगी | इसमें सामान एक स्थान से दुसरे स्थान तक लाने व ले जाने के लिए वाहन, गोदाम शेल्फिंग, पैकेजिंग सामग्री, कंप्यूटर इत्यादि की आवश्यकता होगी |

इक्विपमेंट में कंप्यूटर, स्कैनर, बारकोड रीडर, प्रिंटर इत्यादि उपकरण इस व्यवसाय के संचालन में महतवपूर्ण भूमिका निभायेगे | 

Staffing

कोई भी व्यवसाय बिना कर्मियों के नहीं हो सकता उसी तरह ईकार्ट लॉजिस्टिक्स व्यवसाय के लिए भी कर्मियों की आवश्यकता होती हैं जैसे गोदाम कर्मचारी,  प्रशासनिक कर्मचारी और प्रबंधन शामिल हो सकते हैं |

ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रैंचाइज़ी के लिए मुनाफे का अंतर 

Ekart Logistics Franchise Profit Margin

अबतक आपको अंदाज़ा आ गया होगा कि इस कूरियर सेवा में कितना खर्च व कितनी चीजो की जरुरत पड़ेगी | लेकिन फिर भी आपके मन में प्रश्न होगा की ekart logistic franchise बिज़नेस से profit margin कितना होगा? तो ये जान ले कि हर order delivery पर आपको २-१०% तक commission मिलेगा | 

यह प्रॉफिट मार्जिन का निर्धारण हर product के हिसाब से अलग रेट तय होता हैं सीधे शब्दों में जितने ज्यादा आर्डर पूरे करगे उतना ज्यादा आप कमीशन अर्जित करेगे |

ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन कैसे करे?

Ekart Logistic Franchise Apply Online 

  • सबसे पहले ekart की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए |
  • ऊपर दिख रहे Menu विकल्प में से Contact Us बटन पर क्लिक करे |
Ekart Logistics Franchise Contact
  • अगले पेज में एक फॉर्म खुलेगा जिसमे अपना नाम, कंपनी, फ़ोन नंबर, ईमेल इत्यादि भरकर फॉर्म सबमिट करे |
Ekart Logistics Franchise Form
  • अब आपको कुछ दिनों के बाद ईकर्ट कस्टमर केयर की तरफ से contact किया जाएगा |
  • वह आपसे लोजीस्टिक से जुड़ने सम्बन्धी कुछ जानकारी मांगेगे |
  • सभी terms से सहमत होने व document approval के बाद आप फ्रैंचाइज़ी के आवेदन को अप्रूवल दे देगे |
अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो निकटम ekart logistic branch में visit करे और फ्रैंचाइज़ी के लिए सभी जरूरी दस्तावीजो के साथ आवेदन करे |

FAQ - लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न 

Ekart की फ्रैंचाइज़ी के लिए कितना खर्च या Investment करना होगा?

 ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रैंचाइज़ी के लिए आपको न्यूनतम 1.50 से ३ लाख रूपए तक शुरूआती राशि की जरुरत होगी |

Ekart logistic Franchise के लिए कितनी space होनी चाहिए?

ईकार्ट कूरियर सेवा शुरू करने के लिए सबसे जरूरी गोदाम होता हैं जहा सारा कर्मचारी काम करते हैं व प्रोडक्ट रखे जाते हैं ऐसे में वह जगह कम से कम 500 Square feet तक की तो होनी चाहिए |

Ekart लॉजिस्टिक्स के लिए फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन के लिए Contact Number क्या हैं?

ईकार्ट कूरियर या लॉजिस्टिक बिज़नेस शुरू करने के लिए आप ekart toll-free-number: 18002089090, 18002027222 नंबर पर कॉल करके उससे जुडी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | 

इसे भी देखे:

No comments